हापुड़, जुलाई 13 -- ​प्रमुख गोभक्तों और प्रबुद्ध नागरिकों की ​नानक चंद शर्मा के आवास पर रविवार को एक बैठक आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गोरक्षा, गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और सनातन धर्म के मार्गदर्शक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पावन निर्देशों का अनुपालन करने पर विचार विमर्श किया गया। ​बैठक में सभी ने एक स्वर में मांग उठाई कि गो माता को अविलंब राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति में गो माता का स्थान सर्वोपरि है और उनकी रक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के निर्देशों का पूर्णतः पालन और अनुपालन करने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।​इसके अतिरिक्त शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में आगामी 24 जुलाई को लखनऊ म...