दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। चैत्र नवरात्र की पावन महाष्टमी तिथि पर गुरुवार को श्यामा मंदिर परिसर में विशेष 'गो-पूजन' अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता का विधिवत पूजन कराया। इस दौरान मुख्य यजमान सह मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा ने सबसे पहले गौ माता का पंचगव्य और पंचामृत से स्नान कराया, उसके बाद गाय का रंग-बिरंगे रेशमी वस्त्र, मुकुट, आभूषण आदि से श्रृंगार किया। विधिवत पूजन के बाद गाय को गुड़, फल और मिठाई के साथ हरे चारे के रूप में साग, मूली, खीरा, लौकी, सेम, गाजर आदि खिलाया गया। अंत में आरती कर उनकी प्रदक्षिणा की गयी। पूजन अनुष्ठान में उपस्थित श्यामा भक्तों ने गौ माता को तिलक और पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया तथा गौ माता की रक्षा और सेवा का संक...