गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। गो प्रतिष्ठा संकल्प पदयात्रा अमेठी को लेकर शनिवार को जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित शंकराचार्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें अमेठी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के गौसेवक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के अभियान को समर्थन देते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। भारतीय मजदूर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाल ने शंकराचार्य के गौ प्रतिष्ठा आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। गो-सांसद राकेश तिवारी ने बताया कि यह पदयात्रा 18 जनवरी को मां मनकामेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होगी, जो प्रतिदिन 10 से 12 किलोमीटर चलकर 28 जनवरी को समाप्त होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.