कौशाम्बी, जुलाई 10 -- सिराथू ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर की शिक्षिका एवं समाजसेवी डॉ. शालिनी सिंह का जीवन परिचय और उनकी अब तक की प्रमुख उपलब्धियां गो पिलर्स विकी पर प्रकाशित की गई हैं। इस उपलब्धि से उनके शैक्षिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। जीवन परिचय प्रकाशित होने की जानकारी मिलते ही परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए डॉ. शालिनी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. शालिनी सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार से मिले संस्कार, बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन तथा अपने जीवनसाथी के निरंतर सहयोग को दिया। यह भी पढ़ें- मां की बेइज्जती ने बनाया IPS , पहले प्रयास में बिना कोचिंग UPSC क्रैक, पति भी हैं आईपीएस अफसर उन्होंने कहा कि ...