आगरा, मई 23 -- जिला प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जन शिकातयों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से गो पालकों को नंदिनी योजना में सरकार के द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिए जाने की जानकारी देकर लाभान्वित करने पर जोर दिया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं राजस्व से संबंधित कार्यो...