गाजीपुर, अप्रैल 14 -- सादात। गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित अभियुक्त 20 वर्षीय अशरफ अली पुत्र सलामुल्ला निवासी वार्ड संख्या 4, मुहल्ला गुरुसेवक नगर, कस्बा व थाना जंगीपुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सादात स्टेशन के उत्तरी आउटर के निकट बैरियर के पास से पकड़ा। थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बीते 8 अप्रैल को एक पिकअप में 11 पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा था। गोवंश को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया था, जबकि वाहन चालक सहित अन्य अभियुक्त फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...