गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- रेवाड़ी,संवाददाता। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गो तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव पल्ला निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि श्री नंदू गोशाला धारूहेड़ा के प्रधान गांव गोकलगढ़ निवासी रोहित यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 17 नवंबर की रात उन्हें मॉडल टाउन रेवाड़ी से एक पिकअप गाड़ी गायों को ले जाते हुए दिखाई दी। उन्होंने गाड़ी का पीछा करना शुरू किया तो फिदेड़ी रोड पर गो तस्कर पांच गायों को सडक़ पर फेंककर भागने लगे। उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकेड़ा में नाका लगा दिया। जिस पर गो तस्कर पुलिस नाके के पास गाड़ी छोडक़र भागने लगे। इसी दौरान एक गो तस्कर नाले ...