बाराबंकी, मई 16 -- बाराबंकी, संवाददाता। गो आश्रय स्थलों को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में आय अर्जित करने के लिए जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह व सीडीओ अन्ना सुदन के निर्देश पर नवाचार करते हुए आय के श्रोत सृजित किये जा रहे हैं। विकास खण्ड निन्दूरा के अस्थायी गो आश्रय स्थल कुर्सी में निर्मित तालाब में मत्स्य विभाग द्वारा रोहू, नैन, कतला प्रजाति के 10 हजार मत्स्य बीज डाला गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य अच्छेलाल निषाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विनोद कुमार तथा पशु चिकित्साधिकारी निन्दूरा डॉ. संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। सृजित आय से जहॉ एक ओर गौशाला को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जनसामान्य को उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रोटीन का श्रोत सुलभ होगा। यह भी पढ़ें- गो‌‌वंश को दिया जाए हरा चारा व आहार

हिंदी हिन्दुस्त...