कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर देहात। सीडीओ ने शुक्रवार को सरवनखेडा ब्लॉक के रायपुर कुकहट व मलासा ब्लॉक के बिहारी गांव में संचालित हो रहे गोआश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों जगह सीसीटीवी नहीं लगे होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही दो दिन के अंदर दोनों केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने व इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही वहां मिली खामियों को जल्द दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। शासन ने गोआश्रय केंद्रों की सघन निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी जिले के अधिकांश गोआश्रय केंद्रों में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके हैं। शुक्रवार को सीडीओ विधान जायसवाल ने सरवनखेडा ब्लॉक के रायपुरकुकहट स्थित गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां 81 गोवंश संरक्षित होने के साथ 65 कुंतल भूसा ...