भभुआ, दिसम्बर 31 -- ठंड में भी खिलाड़ियों का जोश चरम पर, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान प्रत्येक गोल पर 500 रुपये का पुरस्कार, खेल भावना और उत्साह को मिला बढ़ावा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। श्रीमती उदासी देवी 2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रही फुटबॉल टूर्नामेंट बुधवार को भी पूरे रोमांच के साथ जारी रहा। गोड़हन और रूपपुर की टीमों के बीच मैच हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जबरदस्त ऊर्जा और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। दोनों टीमें पूरे समय एक-दूसरे पर दबाव बनाती रहीं, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। पूरे मैच में दोनों ओर से कई शानदार मूव बने, गोल के अवसर आए, लेकिन मजबूत ड...