औरंगाबाद, मई 21 -- । गोह थाना क्षेत्र के कैथी बेनी गांव स्थित अपने नानी घर से लापता हुआ 11 वर्षीय आदित्य कुमार सकुशल वापस लौट आया। पुलिस के अनुसार किशोर भटकते हुए गया पहुंच गया था। बुधवार की देर शाम वह अपने नानी घर कैथी बेनी वापस पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की। बच्चे के सकुशल लौट आने से परिजनों में खुशी का माहौल है तथा पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। परिजनों ने 20 मई को गोह थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसमें 19 मई से आदित्य के लापता होने की जानकारी दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...