औरंगाबाद, मई 11 -- गोह प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों के दौरान बंदरों के हमले में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों का इलाज गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर झुंड बनाकर घूम रहे हैं और अचानक लोगों पर हमला कर रहे हैं। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय निवासी 70 वर्षीय गीता कुंवर पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- गोह में बंदरों का आतंक जारी, कई लोग घायल स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़कर क्षेत्र से हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कुर्साकांटा में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान यह भी पढ...