औरंगाबाद, जनवरी 15 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित टोले में आयोजित नेत्र जांच शिविर में 47 लोगों की आंखों की जांच की गई। नेत्र सहायक सोनम कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान 10 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिनका आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। वहीं 22 कम दृष्टि वाले मरीजों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई है, जिन्हें कुछ दिनों बाद निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। शेष मरीजों की दृष्टि सामान्य पाई गई। शिविर में महादलित टोले के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। इस मौके पर प्रीतम आनंद, सुनील कुमार सहित आरबीएसके टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.