औरंगाबाद, फरवरी 19 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित स्मृति भवन में जनसुराज पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा गोह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सीताराम दुखारी शामिल हुए। उन्होंने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशानिर्देशों की जानकारी दी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रामाधार सिंह, नरेश सिंह, सत्येंद्र यादव, अशोक सिंह, चंद्रमणि देवी, अरविंद सिंह, सुरेंद्र चंद्रवंशी, भोला यादव, नरेश चंद्रवंशी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.