औरंगाबाद, जनवरी 11 -- गोह प्रखंड मुख्यालय से सटे तुलसी बिगहा में गायत्री मंदिर का निर्माण किया गया है, जहां अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. रामकिशोर सिंह ने बताया कि शनिवार को 24 घंटे का अखंड जाप किया गया और रविवार को विधिवत हवन संपन्न हुआ। सोमवार को जरूरतमंद बुजुर्गों को वस्त्र दान कर अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। मंदिर निर्माण में स्थानीय निवासी कृष्णा अग्रवाल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने भूमि दान के साथ निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य अरुण पाठक के आचार्यत्व में संपन्न कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...