गोह प्रखंड के दर्जनों गांवों में निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस
औरंगाबाद, जून 26 -- गोह प्रखंड में मुहर्रम पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित जैतीया, बनतारा, मुंजहड़ा, जमुआइन, सिंघाड़ी, झरहा, प्राणपुर, रामपुर, महद्दीपुर, डिहूरी, देवकुंड, देवहरा, सलेमपुर, उपहारा, हथियारा, चापुक, महरी, बेला, वारिश, सुग्गी, मुंडवां, दरधा, निरपुर, दामोदरपुर, भलुआर समेत दर्जनों गांवों में ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोह, बन्देया, उपहारा और देवकुंड थाना पुलिस विभिन्न स्थानों पर तैनात रही। यह भी पढ़ें- गोह प्रखंड के दर्जनों गांवों में निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस यह भी पढ़ें- मुहर्रम : इमाम हुसैन की शहादत पर रवायती अंदाज में निकला मातमी जुलूस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.