औरंगाबाद, मई 20 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह पुलिस ने गश्त के दौरान गोह गोला के पास से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को एक लड़के के साथ घर से भागी थी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बरामद लड़की बन्देया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग को बन्देया थाना अथवा उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 20 दिनों से गायब अपहृता स्टेशन रोड से बरामद, तीन ने किया सरेंडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...