गोह पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित
औरंगाबाद, सितम्बर 26 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को मिशन जिंदगी के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में समाजसेवी मनोज दुबे, श्रवण कुमार, मनु उपाध्याय, स्वास्थ्यकर्मी धर्मेंद्र कुमार, विपुल मिश्रा और गोल्डन कुमार शामिल रहे। स्वास्थ्य प्रबंधक रवि प्रकाश ने बताया कि सरकार के मिशन जिंदगी के तहत समय-समय पर सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि ब्लड कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.