औरंगाबाद, जनवरी 29 -- गोह प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान खुद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार अनुपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाले नास्ता एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच की, जिसमें मेनू के अनुसार गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर कर्मियों को फटकार लगाई गई। अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सक और कर्मियों की घोर कर्तव्यहीनता पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...