औरंगाबाद, फरवरी 10 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह की एक छात्रा की पटना स्थित होस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने बताया कि छह जनवरी को छात्रा की मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेने और जांच को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया गया है। विधायक ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.