कोडरमा, मार्च 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोहाल गांव में आगामी रामनवमी पूजा को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने को लेकर नवयुवक सेवा समिति गोहाल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन, आकर्षक सजावट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, लाइटिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गईं। बैठक में उपेन्द्र राणा, विनय राणा, साजन सिंह, पिंटू सिंह, अरविंद खेसारी, मनीष सिंह, सूरज पांडे, ऋषि सिंह, प्रमोद राणा, बिट्टू राणा, बबलू सिंह, चंदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.