कोडरमा, अप्रैल 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में हाथियों के आतंक से लोग पहले से ही सहमे हुए हैं। इसी बीच बुधवार की देर शाम गोहाल बाजार की ओर हाथियों के झुंड के आने की सूचना मिलते ही पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अचानक फैली इस खबर से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालात ऐसे हो गए कि कई दुकानदार अपना सामान छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही हाथियों के आने की सूचना फैली, बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई, लेकिन भय का माहौल बना रहा।स्थानीय यह भी पढ़ें- हाथियों के आतंक पर आप का विभाग का हमला, 50 लाख मुआवजे की मांग लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के ब...