हाथरस, मई 31 -- गोहाना चौकी पर जनसेवा केंद्र में कोमल लगाकर हजारों की चोरी -(A) गोहाना चौकी पर जनसेवा केंद्र में कोमल लगाकर हजारों की चोरी​सासनी। क्षेत्र के अंतर्गत सासनी-नानऊ मार्ग पर स्थित एक जनसेवा केंद्र को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में कोमल (सेंध) लगाकर अंदर रखे हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है।​ जानकारी के अनुसार, नया नगला निवासी अश्वनी कुमार पुत्र मानिकचंद की सासनी-नानऊ मार्ग स्थित गोहाना चौकी के पास एक जनसेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) की दुकान है। रोजाना की भांति अश्वनी शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे अपनी दुकान बंद करके एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऊतरा गांव चला गया था । यह भी पढ़ें- गोहाना चौकी पर जनसेवा केंद्र में कोमल लगाकर...