संभल, दिसम्बर 16 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय किसान ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के गोहत गांव निवासी किसान का काफी समय से पत्नी से मनमुटाव चल रहा था, जिस कारण घर में आए दिन गृहक्लेश बना रहता था। मंगलवार तड़के किसान अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गया। सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी और बच्चों को शक हुआ। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो किसान को फांसी के फंदे पर लटका देख बच्चों की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी और ...