फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- फर्रुखाबाद। गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को दिया। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम दिया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में पिछले छह माह से संतो, गोसेवकों के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। गोहत्या निषेध को केंद्रीय कानून बनाये जाने और गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान किए जाने की मांग की गयी। इस दौरान ईश्वरदास ब्रह्मचारी समेत अभियान से जुड़े तमाम संत व गोभक्त मौजूद रहे। फोटो 4परिचय-डीएम को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता। यह भी पढ़ें- गोहत्या रोकने को कानून बनाने की मांग यह भी पढ़ें- गो सम्मान की हुंकार, सरकार को भेजा छह लाख नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र यह भी पढ़ें- गोमाता की सुरक्षा-सम्मान को उमड़ा ...