मैनपुरी, जुलाई 27 -- गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे देश से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थनापत्र भी सरकार को भेजे गए हैं। ज्ञापन में गोहत्या रोकने को कानून बनाने, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, राष्ट्रीय गो-चारा नीति लागू करने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। सोमवार को संत-महात्माओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- गो सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञाप...