औरैया, जनवरी 1 -- थाना एरवाकटरा पुलिस टीम ने एक वांछित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। गिरफ्तार मनोज दोहरे पुत्र सुरेश दोहरे निवासी रत्नीपुर भीखेपुर थाना अजीतमल है। जिस पर विभिन्न गंभीर अपराधों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक हरिहर सिंह और उनके हमराह अंकित कुमार ने मनोज दोहरे को ऐरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर नगला हिरमी बम्बा से लगभग 100 कदम पहले ऐरवाकटरा की ओर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित मनोज दोहरे का आपराधिक इतिहास भी काफी गंभीर है। इसके अलावा उन पर कई गौ हत्या के अपराध भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...