रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज का मास कम्युनिकेशन विभाग 'गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0' का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देशभर के सिनेमा प्रेमी और फिल्म निर्माता शिरकत करेंगे। फेस्ट के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. बीपी सिन्हा, बीजू टोप्पो, अभिनेता राजेश कुमार, निरंजन कुमार कुजूर और मेरी जिराड जैसे दिग्गज शामिल हैं। पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. आशा रानी केरकेट्टा ने बताया कि फिल्म निर्माता अपनी प्रविष्टियां 31 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट www.gossnercinefest.com पर जमा कर सकते हैं। प्रतिभागी अपनी शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक एल्बम, वीडियो और ट्राइबल डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.