रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा गुरुवार को गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेमेस्टर-4 के छात्र अनल द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुई। उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिशप सीमांत तिर्की, प्रो. आशा रानी केरकेट्टा, प्रदीप टोप्पो, प्रो. मीना सिन्हा और गोस्सनर स्कूल की प्राचार्या डी.ए. केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, इशिका पंडित ने दक्षिण भारतीय गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभाग के प्रो. अनुज कुमार ने सिने फेस्ट की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और हर वर्ष इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाता है। मुख्य अतिथि बिशप सीमांत तिर्की ने अपने संबोधन म...