रांची, मई 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज में छह दिनी प्रिंट मीडिया व वीडियो प्रोडक्शन कार्यशाला मंगलवार को शुरू हुई। दो समूहों के प्रशिक्षण में पहले समूह को प्रिंट मीडिया और दूसरे को वीडियोग्राफी व इसके संपादन का प्रशिक्षण मिलेगा। कार्यशाला में तेज मुंडू, संतोष कुमार, शाहबाज आलम और प्रिंट मीडिया से जुड़े विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। वीडियोग्राफी में पेशेवर कैमरा मूवमेंट, सिनेमैटिक वीडियो, लाइट, एक्सपोजर, फोकस कंट्रोल, हाथ से स्टेबल शूट करना, सीक्वेंस शूट आदि की जानकारी दी जाएगी। संपादन में टूल्स, ग्राफिक्स, ऑडियो संपादन, सॉफ्टवेयर, ऑफ्टर इफेक्ट्स, एआई सहित अन्य विषयों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, प्रिंट मीडिया में न्यूज एंगल, समाचार स्रोत, बीट रिपोर्टिंग, हेडलाइन, तथ्यों की जांच, फोटो जर्नलिज्म, कॉलम, संपादन, समाचार लेखन, एआई आदि ...