बोकारो, अप्रैल 8 -- बेरमो। गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत के बोकारो जिला अध्यक्ष पद पर चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी गांव निवासी मंटू गिरि को मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, केंद्रीय सचिव दुर्गादास गोस्वामी व विपिन सहित अन्य ने बधाई दी है। वहीं जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मंटू गिरि ने कहा कि जिम्मेवारी को बखूबी पूरा करूंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...