हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध खड़खड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने अध्यक्ष पद पर आशीष गोस्वामी, महामंत्री योगेश भसीन और कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल की नियुक्ति की घोषणा की और सबको फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। संगठन मंत्री के रूप में पार्थ मदान की नियुक्ति की गई, जबकि संरक्षक मंडल में हरीश गुजराल, सुरेश गिरी, राजेश सैनी, विजय कपूर, आशीष जैन, रोशनलाल, मनोज कुमार, रवि मदान और नारायण कुमार को शामिल किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि सभी एकजुट होकर व्यापारियों के हित में काम करेंगे। उन्होंने खड़खड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सफाई और बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.