लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ मेट्रो में गोस्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्री इसे 30 दिन में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से बदलें, नहीं तो कार्ड की वैद्यता खत्म हो जाएगी। कार्ड बदलने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है, जो कि 30 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान बिना किसी शुल्क के एनसीएमसी कार्ड ले सकेंगे। यह सुविधा लखनऊ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। मौजूदा समय में रोजाना 80 से 85 हजार लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं, जिसमें 40 हजार गो स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं। एक कार्ड से कई जगह यात्रा-

एनसीएमसी कार्ड का लाभ उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि एनसीएमसी के जरिए यात्री लखनऊ मेट्रो के साथ-साथ एनसीएमसी की सुविधा वाले अन्य मेट्रो, बस, पार्किंग और दुकानों पर भी भुगतान कर सकेंगे। लखनऊ मेट्रो में इस ...