उन्नाव, अगस्त 1 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने शनिवार को नगर क्षेत्र स्थित जवाहर खेड़ा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश के रखरखाव, चारा, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने अधिकारियों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश के बेहतर संरक्षण व नियमित देखभाल पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौवंश को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...