कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गौवंश घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गौ सेवकों को दी। सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक व गौ सेवक रंजीत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि गौवंश गंभीर घायलावस्था में था। बिना समय गंवाए टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। रंजीत पांडेय ने आयुर्वेदिक विधि अपनाते हुए घाव पर हल्दी लगाई, जिससे संक्रमण रोकने और दर्द कम करने का प्रयास किया गया। इस दौरान गौ सेवकों ने पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ सेवा कार्य किया। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करते हुए इस पहल की सराहना की। सेवा कार्य में कृष्णा पांडेय, कृष्...