हाथरस, अप्रैल 6 -- सहपऊ। क्षेत्र की गौशालाओं के लिए अब गोसेवक गोवंशों के लिए चारे की भी व्यवस्था करने में जुटे हुए है। इससे पहले वह बीमार अथवा घायल गोवंशों के उपचार के साथ उनको बरसाना गोशाला भेजने का भी प्रबंध करते थे । अब गोसेवकों की इस पहल का समाज में भी अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। कुछ समाजसेवी भी अब गौशालाओं में गोवंशों के लिए चारा भेज रहे है। इनमें युवा नेता साकेत चौधरी, भोला मेंबर, सूरज चौधरी गौ सेवक, शिवम, राजा, मन्नू चौधरी, सोनू, हर्ष और गोपाली ने क्षेत्र के विभिन्न गौशालाओं में ट्रैक्टर ट्राली में बंद गोभी लौकी एवं हरा चारा भरकर पहुंचाया और गाेवंशों को खिलाया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.