वाराणसी, मार्च 21 -- चिरईगांव (वाराणसी)। संत श्री कच्चा बाबा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से जाल्हूपुर में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता शृंखला में शुक्रवार को गोसाईपुर की टीम ने छितौना और उकथी की टीम ने गौरा उपरवार की टीम को हराया। पहले मुकाबले में गोसाईंपुर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बकनाए। जवाब में छितौना टीम की 52 रन पर ही सिमट गई। दूसरे मैच में उकथी ने पहले बैटिंग करते हुए 59 रन बनाए। जवाब में उतरी गौरा उपरवार की टीम 57 रन ही बना सकी। दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में अपना स्थान पक्का कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...