लखनऊ, जनवरी 31 -- गोसाईगंज। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के काजीखेड़ा गांव के पास माइनर किनारे शनिवार शाम अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि अधेड़ नीले रंग की पैंट और नीली जैकेट पहने था। इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो सकेंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...