लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ, संवाददाता। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बलिया खेड़ा कस्बे में मंगलवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया खेड़ा निवासी अशोक कुमार मजदूरी करते हैं। अशोक ने बताया कि मंगलवार देर शाम पत्नी सुनीता (28) ने अपने घर में फांसी लगा ली। रात में अशोक कमरे में गये तो देखा कि सुनीता पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस को महिला के आत्महत्या की सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने बताया कि परिजनों को आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं है।कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...