पाकुड़, अप्रैल 2 -- पाकुड़। शहर कोल पंचायत के गोसाईपुर में वर्तमान प्रधान पाउल हेंब्रम को लेकर ग्राम वासियों ने विवाद उत्पन्न कर दिया है। ​​आरोप है कि प्रधान गोसाईंपुर के स्थायी निवासी नहीं हैं, फिर भी पद पर बने हुए हैं। साथ ही, रसीद काटने और पहचानकर्ता के रूप में हस्ताक्षर,मुहर लगाने के लिए अवैध रूप से भारी राशि की मांग करते हैं। सार्वजनिक कब्रिस्तान की घेराबंदी को नुकसान पहुंचाने और वहां के पुराने पेड़ों को काटकर बेचने का आरोप है। इसके अलावा, सरकारी चापाकलों के निजी उपयोग का भी मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उपायुक्त पुलिस अधीक्षक अंचल अधिकारी और आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी ज़मीन को नियमों के विरुद्ध जाकर बेचा है। विशेष रूप से दाग नंबर 56, 28, 90, 202 जैसे भूखंडों ...