लखनऊ, मार्च 7 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज के बजरंग नगर में शनिवार को हाईवोल्टेज आने से एक दर्जन घरों में बिजली के उपकरण फुंक गये। आनन-फानन लोगों ने उपकेंद्र पर फोनकर बिजली सप्लाई बंद कराई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बिजली आते ही अचानक उपकरणों से धुआं निकलने लगा। इससे टीवी, फ्रिज, पंखे, इनवर्टर और एसी जैसे कई कीमती सामान खराब हो गए, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं लेसा कर्मचारियों ने बताया कि बस स्टॉप के पास स्थित ट्रांसफार्मर की लीड जल जाने के कारण वोल्टेज अनियंत्रित होकर घरों में पहुंच गया। मरम्मत कार्य के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जा सकी।राजाजीपुरम में बिजली ठप, पानी को भी तरसे लोगराजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र में शनिवार शाम 4.35 बजे बेगमबाग फीडर अंडरग्राउंड क...