लखनऊ, मई 3 -- गोसाईंगंज में सुल्तानपुर हाइवे किनारे पटेल पार्क के पास रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ई-रिक्शा शोरूम के बाहर खड़े ई-रिक्शे पर गिर गया। इससे आग लग गई। वहीं तार टूटकर गिरने से अफरा तफरी मच गई। गोसाईंगंज के शिवलर गांव निवासी सतीश श्रीवास्तव का पटेल पार्क के पास बैटरी ई-रिक्शा का शोरूम है। रविवार को करीब दो बजे शोरूम के बाहर से गई 11 हज़ार विद्युत लाइन का तार खंभे से टूट गया। इसके चपेट में आने से शोरूम के बाहर खड़ा ई-रिक्शा जल गया। तार टूटने की सूचना उन्होंने विद्युत विभाग सहित पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन तार टूटकर गिरा ई-रिक्शा पर, शोरूम के बाहर खड़ा वाहन जलकर राख आसपास के लोगो का कहना था कि गनीमत रही कोई शो रूम के बाहर नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। य...