लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ। गोसाईंगंज के बलिया खेड़ा कस्बे में मंगलवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगा ली। बलिया खेड़ा निवासी अशोक कुमार मजदूरी करते हैं। अशोक ने बताया कि पत्नी सुनीता (28) ने घर में फांसी लगा ली। रात में अशोक जब घर पहुंचे तो देखा कि सुनीता पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से लटक रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच किसी ने पुलिस को महिला के आत्महत्या की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...