लखनऊ, अप्रैल 6 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज के काजीखेड़ा गांव में बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद में उनके परिवार के बड़ों के बीच लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए।गोसाईगंज के काजीखेड़ा गांव में रविवार की शाम को रामविलास और शत्रोहन लाल के घर के बच्चों के बीच में खेलते समय झगड़ा हो गया। इस बात पर परिवार के बड़े आपस में भिड़ गए। रामखेलावन का आरोप है कि शत्रोहन लाल, उनके बेटे आदेश, दिनेश और अजय ने लाठी डंडों से उन पर और बेटे सुरेश को पीटा। बीच बचाव में आई पत्नी रामवती, गर्भवती बहू सरिता, बेटे उमेश पर भी हमला किया। छप्पर गिरा दिया। घायल रामविलास, उमेश, सरिता, रामावती, सुरेश को सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां से सुरेश को हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी फरार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.