बरेली, मार्च 19 -- शाही। कस्बा में बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा ने बुधवार को गो संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गोसंरक्षण के लिए हिन्दू समाज को आगे आना चाहिए। छुट्टा गोवंश से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोपालन करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को देश के 750 जिलों की लगभग 5000 तहसीलों में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान निर्दोष राठौर, ऋषि देव सिंह, दिनेश गंगवार, मुकेश रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, प्रधान अशोक गंगवार, विभांशु गंगवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...