संभल, मई 23 -- स्वदेशी जागरण मंच द्वारा शनिवार को बीएलएस इंटर कॉलेज, देहपा में "जिला स्तरीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी चिंतन, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक श्लाखन ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत संयोजक सुधांशु विश्नोई उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांत पूर्णकालिक विजेन्द्र कुमार और समाजसेवी सचिन कौशिक ने भी अपने विचार रखे। सुधांशु विश्नोई ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रश्न है। उन्होंने लोगों से विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम कर स्थानीय उत्पादों, कुटीर उद्योगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी के विच...