गोष्ठी में शिक्षा व युवा वर्ग के भविष्य पर हुई चर्चा
सासाराम, सितम्बर 11 -- परसथुआ। जन नायक कर्पूरी ठाकुर एकता मंच के तत्वावधान में गुरुवार शाम वर्तमान शिक्षा में युवा वर्ग का भविष्य विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की समस्याओं पर विचार रखे। प्रो. विजय सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति से गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना कठिन हो गया है। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। प्रो. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार को शिक्षा नीति पर पुनर्विचार कर सभी वर्गों के बच्चों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहिए। अध्यक्षता विजय राय और संचालन अशोक गुप्ता ने किया। मौके पर श्रीकांत यादव, अर्जुन सिंह, संतोष मौर्य, विपिन बिहारी शर्मा, दिनेश शर्मा, धनजी शर्मा, राहुल कुमार व केके पंकज समेत अन्य लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.