देवरिया, मई 11 -- देवरिया निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा रविवार को आयोजित गोष्ठी में कवि एवं गीतकारों ने विविध भाव, छन्द एवं रस से संपृक्त ए‌क से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कवियों ने मां की महत्ता पर प्रकाश डालकर उनकी महिमा की बखान की। सभा के पूर्व मंत्री इन्द्र कुमार दीक्षित ने मां की विशेषता और महत्ता को समर्पित करते हुए जिसे सर्वस्व गंवाकर प्यार पाना अच्छा लगता है, जिसे परिवार पर सब कुछ लुटाना अच्छा लगता है, उसी देवी को मां कहकर बुलाना अच्छा लगता है, रचना सुनाकर प्रशंसा बटोरी। उसके बाद छेदी प्रसाद गुप्त विवश ने सउदा बना के कहां जात बानी, गमकत बा देहिया सुगंध रात रानी गीत सुनाकर श्रोताओं को श्रृंगार रस में गोते लगवाया। यह भी पढ़ें- मां है संपूर्ण ब्रह्मांड जिसमें समाहित है प्रेम, त्याग, कर...