मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में रविवार को दुनिया को बेहतर बनाए रखने की चुनौती विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. बिनोद कुमार गुप्ता ने गर्मी में होने वाले रोगों के बारे बताया और और अधिक पानी पीने का सुझाव दिया। अपराजिता के सत्र में प्रसिद्ध शायर प्रो. शिवगततुल्ला हमीदी गजल को गाकर पढ़ा। जगदीश शर्मा ने नारी आरक्षण विषय पर अपनी व्यंग रचना सुनाई। यहां प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को यह गोष्ठी होती है। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. श्रीप्रकाश ने की और संचालन पूर्व सैनिक सह वार्ड पार्षद आनंद महतो ने किया। इस दौरान ब्रिजनंदन ने यातायात समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बैरिया बस स्टैंड के नए नामकरण का गजट प्रकाशन नहीं होना चिंताजनक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...