चंदौली, मई 1 -- नियामताबाद। सामाजिक संस्था प्रहार फाउंडेशन की बैठक गुरुवार को विकासखंड के अमोघपुर स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में हुई। इसमें संगठन की ओर से मई माह में पर्यावरण पर आधारित गोष्ठी के आयोजन पर चर्चा हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण पर मंथन हुआ। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रियेष रंजन, अंकित कुमार, शुभम कुमार, सृजन यादव, सोनू, अर्पित यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...